फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ऑनलाइन ठगी करते हुए महिला के खाते से निकाले एक लाख

ऑनलाइन ठगी करते हुए महिला के खाते से निकाले एक लाख

Tue, 07 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी करते हुए महिला के खाते से निकाले एक लाख
रेवाड़ी। खातों से नकदी निकाले जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के गांव पैदयावास निवासी एक महिला के साथ भी सोमवार को ऐसी ही घटना हुई। माडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माडल थाना क्षेत्र के गांव पैदयावास निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के सरकुलर रोड पर स्थित एसबीआई की शाखा में खाता खुलवाया हुआ है। उसके खाते में एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी थी। करीब दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि एक लाख रुपये निकल गए है। मैसेज देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक से जानकारी लेने के बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। उसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले की जांच आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
जयदीप सिंह, एसएचओ माडल टाउल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed