फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नाबालिग का अपहरण करने के मामले में एक ओर आरोपी काबू

नाबालिग का अपहरण करने के मामले में एक ओर आरोपी काबू

Wed, 20 Mar 2019 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण करने के मामले में एक ओर आरोपी काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी के मकसद से कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला अलवर निवासी बिरेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 फरवरी को बोलेरो गाड़ी से आए जिला अलवर निवासी बिरेंद्र ने अपने एक साथी के साथ नाबालिग का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने नाबालिग से शादी करने के मकसद से अपहरण किया था, परंतु उम्र कम होने के कारण शादी नहीं हो पाई। शादी न होने के कारण उसी दिन आरोपी विनोद नाबालिग को उसके गांव में छोड़कर फरार हो गया था। नाबालिग के परिजनों ने तीनों के खिलाफ कसौला थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार की शाम को विनोद व नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार की शाम को तीसरे आरोपी बिरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed