{"_id":"5b92cf67867a557f6e537d3b","slug":"111536348007-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से किया हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से किया हमला, गंभीर
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर शुक्रवार देर शाम को करीब चार बदमाशों ने चाकूओं से हमला कर दिया। हमले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगों ने घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको रोहतक के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला संघीका बास निवासी श्रवण कुमार शहर के पंजाबी मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को शाम को करीब साढे सात बजें करीब चार बदमाश दुकान पर आए और श्रवण को दुकान से बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट लगे। अन्य दुकानदार बीच बचाव करने आए तो बदमाशों ने श्रवण पर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालता को देखते हुए उसको रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दिन में बाजार से निकलते समय ही चाकू मारने वाले आरोपियों की श्रवण से बाइक निकालने के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उस समय तो बदमाश चले लेकिन शाम को करीब साढ़े 7 बजे दुकान पर पहुंचे और श्रवण पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन