{"_id":"5a4d29274f1c1b4a198b4aa6","slug":"111515006247-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर गांव के समीप का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमालपुर गांव के समीप का मामला
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
तेल चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कमालपुर गांव स्थित एक ढाबे पर खड़े टैंकर से तेल चोरी करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भिवाड़ी निवासी पंकज और योगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पिकअप गाड़ी व चोरी किया गया तेल भी बरामद किया है। एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला पाली के गांव सबलपुरा खास निवासी मुन्ना तेल टैंकर पर चालक है। उन्होंने अपना टैंकर रंग-पेंट के लिए गांव कमालपुर स्थित एक ढाबे पर खड़ा किया हुआ था। रात के समय मुन्ना टैंकर की केबिन में सोया हुआ था। टंकी से आवाज आने पर मुन्ना की आंख खुल गई। नीचे उतर कर देखा तो टैंकर के पास दो युवक तेल निकल रहे थे। तेल से भरा एक केन पिकअप गाड़ी में रखा था तथा दूसरा टैंकर के पास रखा हुआ था। मुन्ना के जाग जाने पर दोनों तेल व पिकअप गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। मुन्ना ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुन्ना की शिकायत पर योंगेंद्र व पंकज के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।