{"_id":"59c15a984f1c1b2a688b562b","slug":"111505843864-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि गांव संगवाड़ी निवासी सतीश कुमार साइकिल से बावल जा रहा था। इस दौरान गांव के पास ही पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक की टक्कर से सतीश उछलकर हाइवे किनारे स्थित नाले में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।