फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एनएचएम कर्मियों ने मुंडन कराकर

एनएचएम कर्मियों ने मुंडन कराकर

Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने मुंडन कराकर
अब हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने मुंडन करा शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मियों ने मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया तथा पांच-पांच कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांग नहीं मान लेती है आंदोलन जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की ओर से पिछले सात दिन से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुुरू किया हुआ है। शहर के नागरिक अस्पताल में कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार को आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा के नेतृत्व में मुंडन अभियान चलाया। पांच कर्मचारियों ने मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पांच कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांग जायज है। सरकार का कर्मचारियों के सिर से हाथ उठ गया है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए एवं सेवा विस्तार में जो कमियां है उन्हें तुरंत दूर किया जाए। मिशन से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नेता सीएम से मिलकर मांगों से अवगत कराना चाहते हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिलनेे का आमंत्रण नहीं दिया जा रहा है। सरकार के विरोध में उनके मुंडन का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहनों का सहारा ले रहे मरीज
कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। सेवा नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा रहा है। इस हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को हो रही है।

दो दिन और बढ़ा दी हड़ताल
जिला प्रधान पंकज यादव ने बताया कि हमारी हड़ताल को दो दिन के लिए ओर बढ़ा दिया गया है, अगर मिशन निदेशक से होने वाली बैठक में अगर हमारी मांगों को मान कर उनका पत्र जारी कर दिया जाता है, तो हड़ताल वापिस होगी अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।
मुंडन कराने वाले में ये शामिल
मुंडन कराने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा, जिला अध्यक्ष पंकज यादव, आयुष प्रधान डॉ. मनोज, कृष्ण आटीएस व अजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed