फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब से भरे ट्रक के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

शराब से भरे ट्रक के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शराब से भरे ट्रक के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी। शराब से भरे ट्रक को गुजरात भेजे जाने के मामले में मुख्य आरोपी को सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गांव तुंबाहेड़ी निवासी विकास के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शराब तस्करी के इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी पर शराब तस्करी के खिलाफ धारूहेड़ा में तीन व कोसली में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज एसआई अब्बास खान ने बताया कि 12 जून की रात को उन्हें झज्जर की ओर से तस्करी के लिए अवैध शराब से भरा एक ट्रक रोहडाई मोड़, पटोदी तथा पटोदी से धारूहेड़ा व धारूहेड़ा से तावडूू होते हुए केएमपी की ओर जाने की सूचना मिली थी। सूचना अनुसार सीआईए धारूहेडा प्रभारी अब्बास खान के नेतृत्व में गठित टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी चालक नाका पर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए ट्रक को गुरूग्राम की ओर ले गया था। धारूहेडा सीआइए पुलिस की टीम आरोपी का पीछा करती हुए केएमपी तक पहुंच गई। लेकिन वहां आरोपी चालक पुलिस को चकमा देते हुए पंचगांवा से केएमपी पर ट्रक को लेकर पलवल की ओर निकल गया। सीआईए पुलिस ने केएमपी पर स्थित टोल पर उक्त ट्रक के बारे में जानकारी लेकर अवैध शराब से भरे हुए ट्रक को केएमपी पर पलवल टोल के समीप काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर नागंल पठानी निवासी ट्रक चालक नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक आरोपी शशिप्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया था। जिसने पूछताछ में शराब का मालिक तुंबाहेडी निवासी विकास को बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए धारूहेड़ा सीआईए लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को सूचना के आधार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed