{"_id":"5b7db9c442c792466f4a1260","slug":"101534966212-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ततारपुर ईस्तमुरार निवासी योगेन्द्र के रूप में हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को 21 अगस्त को ही नाबालिग की शिकातय मिली थी। जिसपर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट व पोक्सों एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 21 अगस्त की रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि आरोपी का उनके घर पर पहले से आना जाना था। नवंबर 2017 मे नाबालिग की मां अपने मायके गई थी और उसका पिता कंपनी मे ड्यूटी पर गया था। तभी रात को करीब 9 बजे आरोपी पीड़िता के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को बात करने के लिए मोबाइल फोन भी दिया था। आरोपी अक्सर नाबालिग को फोन पर घर से भाग कर शादी करने का दबाब बना रहा था। उसकी बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने और उसके मां बाप को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। आरोपी से तंग आकर नाबालिग ने 20 अगस्त की घर में रखी कीट नाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां नाबालिग ने आरोपी के कारनामों से पर्दा उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।