फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्टेशन पर टिकट कतार में खड़े एक और यात्री का उड़ाया पर्स...

स्टेशन पर टिकट कतार में खड़े एक और यात्री का उड़ाया पर्स...

Tue, 29 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर टिकट कतार में खड़े एक और यात्री का उड़ाया पर्स...
स्टेशन पर टिकट के लिए कतार में खड़े एक और यात्री का पर्स चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर जेबतराशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार रात को टिकट के लिए कतार में खड़े दिल्ली निवासी एक यात्री का पर्स चोरी हो गया था। इसके बाद रविवार रात को फिर सोनीपत निवासी एक यात्री का पर्स शातिर चोरों ने उड़ा लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज करने के आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेशन के टिकट काउंटर के सीसीटीवी कैमरे होने के बाद शातिर बदमाश आसानी से इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जीआरपी को शिकायत में जिला सोनीपत के गांव सिरसाठ जाट निवासी सुमेर सिंह ने बताया कि रविवार रात को लगभग दस बजे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए आया था। जब वह टिकट की कतार में लगा हुआ था उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से पर्स उड़ा लिया। सूचना के बाद पुलिस ने स्टेशन पर सर्चिंग अभियान भी चलाया लेकिन कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सुमेर सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed