फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हत्या के प्रयास का आरोपी रात को पुलिस लॉकअप से हुआ फरार----

हत्या के प्रयास का आरोपी रात को पुलिस लॉकअप से हुआ फरार----

Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का आरोपी रात को पुलिस लॉकअप से हुआ फरार----
शहर थाने से फरार हुआ सरपंच पर गोली चलाने का आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार चल रहा एक आरोपी सोमवार रात को शहर थाना पुलिस के लॉकअप से दो बजे उल्टी करने का बहाना करके फरार हो गया। आरोपी के लॉकअप से फरार होने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शहर में चारों ओर नाकेबंदी भी कराई लेकिन फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शहर थाना के मुंशी एवं होमगार्ड के सिपाही के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना पुलिस ने हरी नगर के सरपंच आनंद कुमार पर गोली चलाने के मामले में दो साल से फरार चल रहे दो आरोपियों में शामिल एक आरोपी संजय मेहंदीरत्ता को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया था। रामपुरा थाने में लॉकअप नहीं सुविधा नहीं होने के कारण आरोपी को शहर पुलिस थाना के लॉकअप में बंद कर दिया गया था। आरोपी ने रात करीब दो बजे आरोपी थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी और होमगार्ड सिपाही को पेट दर्द की वजह से उल्टी करने की बात कहकर लॉकअप से बाहर निकालने का आग्रह किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने आरोपी को लॉकअप से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। सूचना के बाद चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सिटी थाना पुलिस में थाने के मुंशी और होमगार्ड सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 30 मई 2016 को शहर के जिमखाना क्लब जाते समय हरी नगर के सरपंच आनंद पर बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली चला दी, जिससे एक गोली सरपंच के कंधे में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसी बीच सोमवार देर शाम को रामपुरा पुलिस ने वारदात में शामिल संजय मेहंदीरत्ता को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
इस मामले में प्रथम दृष्टया में पुलिस कर्मचारियों की ही लापरवाही की बात सामने आ रही है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही का भी मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है। - सतपाल, डीएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed