फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   व्यापारी से

व्यापारी से

Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से
व्यापारी से रंगदारी मांगने का दूसरा आरोपी भी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल के कटला बाजार में पिछले दिनों एक व्यापारी पर फायरिंग कर उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। आरोपी गांव खेड़ा मुरार निवासी विजयपाल उर्फ गुल्लू है। सोमवार को रिमांड पर लिए आरोपी विनोद उर्फ मूसा से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार नौ सितंबर की रात को बावल के कटला बाजार में कपड़ा व्यापारी नरेश कुमार पर विनोद और उसके साथ विजयपाल ने फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी हवाई फायर कर फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों के पकड़े नहीं जाने के कारण व्यापारियों ने दो दिन तक धरना भी दिया था। सोमवार को पुलिस ने वारदात में शामिल खेड़ा मुरार निवासी विनोद उर्फ मुस्सा को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित नैचाना कट के निकट से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस के साथ काबू कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने विनोद से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने सोमवार की शाम को वारदात में शामिल दूसरे आरोपी खेड़ा मुरार निवासी विजयपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed