फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

बाजार के बीचों-बीच बुलेट बाइकों से पटाखें चलाने पर 60 हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crime
पटाखे चलाने के आरोप मे जब्त की गई बुलट। - फोटो : Rewari
बावल थाना पुलिस ने कस्बे के बाजार में बुलेट से पटाखे बजाने के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी बुलेट के करीब 62 हजार रुपये के चालान किए हैं। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि बुलेट से पटाखे बजाने वालों की पुलिस को शिकायत दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बावल थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि शुक्रवार को शहर के कुछ लोगों ने बताया कि दो बुलेट पर सवार कुछ युवक बाजार में तेज आवाज में पटाखे बजा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर बाजार में नाकाबंदी कर दोनों बुलेट वालों को पकड़ लिया। इनमें से एक चालक के पास बाइक के कागजात ही नहीं थे। उसे इंपाउंड करने के साथ ही 40 हजार पांच सौ रुपये का चालान किया। दूसरी बाइक का 21 हजार 9 सौ रुपये का चालान किया गया। इसके साथ दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में पिछले कई दिनों से कुछ युवकों के बुलट से पटाखे बजाने की शिकायतें आ रही थीं। हालांकि इन युवकों को दुकानदारों द्वारा धमकाया भी गया था, लेकिन युवकों ने उलटा उन्हें ही धमका दिया। बता दें कि बुलट के पटाखों की आवाजें न केवल बहुत तेज होती हैं, बल्कि अचानक चलने वाले इन पटाखों की आवाज से हादसा होने का भी डर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed