{"_id":"5d4730dc8ebc3e6cd5067b01","slug":"crime-rewari-news-rtk5096397166","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 किलो गांजा की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 किलो गांजा की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए रेवाड़ी की गिरफ्त गांजा रखने का आरोपी
- फोटो : Rewari
शिनिवार की देर रात सीआईए रेवाड़ी की टीम ने बड़ा तालाब स्थित अहीरों की गली में घर के अंदर बोरो में बंद करीब 62 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बड़ा तालाब स्थित अहीरों की गली निवासी योगेश गिरफ्तार कर लिया।
सीआईए टीम ने योगेश के घर की तलाशी ली। घर के अंदर बंद बोरो में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत योगेश को हिरासत में ले लिया गया ओर पूछताछ की गई। घर से 62 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि योगेश गांजा सप्लाई करने का काम करता था। घंटों चली सीआईए टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना शहर लेकर आया गया। शहर थाना में आरोपी योगेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पिछले डेढ़ माह के दौरान एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने अपराधियों पर नकेल डालने के साथ-साथ नशा का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की है। बड़ी मात्रा में सुल्फा, गांजा पकड़े गए हैं।
अपराधी शहर छोड़े या फिर अपराध : एसपी
एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि अपराध मुक्त-भय मुक्त जिला बनाने के साथ-साथ नशा मुक्त जिला बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आपराधिक किस्म व नशे का नेटवर्क फैलाने वाले लोगों से कहा है कि या तो शहर छोड़ दो या फिर इस प्रकार का अपराध वरना रेवाड़ी पुलिस कानून के तहत ऐसी कार्रवाई करेगी। रेवाड़ी की जनता को विश्वास दिलाती हू कि यहां किसी अपराधी व अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले व्यक्ति को ठिकाना नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इस नंबर 9306913933 पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने जनता से भी एक बार फिर अपील है कि अगर उनके यहां किसी प्रकार का कोई अवैध धंधा जैसे नशा का कारोबार या फिर कोई अपराधी नजर आए तो वे सीधे मोबाइल नंबर 9306913933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जायेगी। पुलिस समय रहते न केवल कार्रवाई करेगी, बल्कि जनता को यह महसूस कराया जाएगा कि वह पूरी तरह महफूज है।