फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

नशे की लत पूरी करने को बाइक चुराकर ढाई हजार में बेचता था मनीष

Fri, 26 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, बाइक व अन्य सामान - फोटो : Rewari
कक्षा नौ पास करने के बाद गरीबी के कारण आर्थिक तंगी में आगे की पढ़ाई रुकी तो मजदूरी शुरू कर दी, इस दौरान लगी नशे की लत मजदूरी से पूरी न हुई तो चोरी का रास्ता अपना लिया और शुरू कर दी बाइक चुराना। एक नहीं, बल्कि पचास से साठ बाइक चोरी कीं और हजारों की बाइक महज ढाई से तीन हजार में बेचकर नशे की लत पूरी कर ली। बाइक चोरी की वारदात बढ़ीं तो पुलिस ने इस बाइक चोर मनीष उर्फ खरोला उर्फ थुथ्थर को निवासी धामलाका को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया, तीन बाइक इसके कब्जे से बरामद कीं। यही नहीं उससे बाइक के पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ी अनिल को भी पकड़ा है, जिसकी दुकान से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीआईए इंचार्ज विद्या सागर व उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरों की तलाश में लगी हुई थी। देर रात सीआईए को गुप्त सूचना मिली बाइक चोर मनीष चोरी की बाइक सहित लियो चौक के पास घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए इंचार्ज विद्या सागर व उनकी टीम ने आरोपित मनीष को धर दबोचा।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय हंसराज ने बताया कि आरोपी मनीष नशे की लत को पूरा करने के लिए लोगों की हजारों रुपए की बाइक चोरी करता और मात्र दो से ढाई हजार रुपए में बेच देता था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी कर वह भाडावास गांव निवासी अनिल को दो से ढाई हजार रुपये में बेच देता है। अनिल ने भाड़ावास गांव के बस स्टैड पर ही कबाड़ी की दुकान की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष द्वारा दी गई जानकारी पर सीआईए टीम ने आरोपी अनिल कबाड़ी के घर पर दबिश देकर रेड की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कबाड़ी अनिल के घर से दो बाइक तथा अलग-अलग बाइक के 13 साइलेंसर, 10 पट्रोल टंकी, 1 बाइक का चेचिस, 6 रिम टायर सहित, 1 रिम, 57 सोकर, 12 बाइक की सीट, 1 इंजन, 13 बैटरी व 9 हेड लाइट बरामद कर की है। पुलिस ने कबाड़ी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अनिल चोरी की बाइक मनीष से दो से ढाई हजार रुपये खरीद लेता था और फिर वह चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देता था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी की गई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed