फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricket...UTD Mirpur and Zainabad College dominated on the first day

Rewari News: क्रिकेट...पहले दिन यूटीडी मीरपुर और जैनाबाद कॉलेज का रहा वर्चस्व

Tue, 08 Oct 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Cricket...UTD Mirpur and Zainabad College dominated on the first day
फोटो: 13रेवाड़ी। अन्तर महाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज की ओर से पांच दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को कॉलेज के प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया। टूर्नामेंट के पहले दिन यूटीडी मीरपुर और जैनाबाद कॉलेज का वर्चस्व रहा।
अटेली राजकीय कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। यूटीडी मीरपुर ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल लक्ष्य अटेली राजकीय कॉलेज के सामने रखा। इसके जवाब में अटेली राजकीय कॉलेज की टीम 15.5 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रहे यूटीडी मीरपुर के खिलाड़ी अनुज ने 101 रन बनाए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि दोपहर की पारी में नारनौल के छिलरो राजकीय कॉलेज ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। आरडीएसएसआईईटी जैनाबाद की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में छिलरो कॉलेज की पूरी टीम 9 ओवर एक बॉल में 43 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के कुनाल ने 42 रन बनाए। अंकित और कुशाल ने स्कोरर की भूमिका निभाई। पहले मैच में अंपायर के रूप में साहिल पवार व राहुल और दूसरे मैच में संस्कार व सज्जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के तत्वाधान में 11 अक्तूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी। इसमें 11 टीमें भाग ले रही हैं। अंतिम दिन दिन कॉलेज में इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के ट्रायल करवाए जाएंगे। टूर्नामेंट के उद्घोषक जतिन और सुधांशु रहे। इस अवसर पर पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, डॉ. प्रदीप अहलावत, डॉ. अनिल यादव डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. मंजू गर्ग, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. पंकज फोगाट, हरभजन सिंह, अमित मेहता, लक्ष्य गर्ग, कल्याणी राजपूत, नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed