फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricket...KLP and Ahir College reach finals

Rewari News: क्रिकेट...केएलपी और अहीर कॉलेज फाइनल में पहुंचे

Fri, 11 Oct 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Cricket...KLP and Ahir College reach finals
फोटो: 15रेवाड़ी। क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज की ओर से चल रही अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथेे दिन के मैच का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने किया। टूर्नामेंट में केएलपी और अहीर कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंची।
पहले मैच में आरबीएसएसआईईटी जैनाबाद टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 14.3 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में केएलपी कॉलेज ने 10 ओवर में जीत हासिल की। 10 ओवर तक दोनों खिलाड़ी नाबाद खेले।
विज्ञापन


महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि दोपहर की पारी में अहीर कॉलेज ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। राजकीय कॉलेज नारनौल की पूरी टीम 7.5 ओवर में 41 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में अहीर कॉलेज में 5.4 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए राजकीय कॉलेज नारनौल और आरबीएसएसआईटी जैनाबाद के बीच में मैच खेला गया। इसमें राजकीय कॉलेज नारनौल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और जैनाबाद की टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में राजकीय कॉलेज नारनौल ने चार विकेट से इस मैच को जीतकर तीसरे स्थान के लिए अपना दावा पक्का कर लिया। वरुण और मोनू ने स्कोरर की भूमिका निभाई। मैच में अंपायर के रूप में राहुल और सज्जन उपस्थित रहे। डॉ. मनोज पूनिया, डॉ. कपिल, डॉ. धीरज सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed