फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricket tournament... Mirpur and Narnaul won the matches on the first day

Rewari News: क्रिकेट टूर्नामेंट... पहले दिन मीरपुर और नारनौल ने जीते मैच

Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cricket tournament... Mirpur and Narnaul won the matches on the first day
फोटो : 15ग्राउंड में एकत्रित हुए खिलाड़ी साथ में शिक्षक व कोच। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में पांच दिवसीय इंटरकॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पहले दिन हुए दो मैचों में मीरपुर और नारनौल की टीम ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पहले दिन क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच आरबीएस एसआईईटी ज़ैनाबाद और यूटीडी मीरपुर के बीच हुआ। जैनाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करते हुए यूटीडी मीरपुर ने यह मैच 42 रनों से अपने नाम किया। टीम के गेंदबाज चिराग ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला यदुवंशी महेंद्रगढ़ और गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल के बीच खेला गया। इस मैच में महेंद्रगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह निर्णय भारी पड़ा। गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।
टीम के खिलाड़ी निखिल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। दोनों मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत में शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने मुख्य अतिथि अशोक सोमानी को कैप और बैच लगाकर उनका स्वागत किया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना है।
शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि यह टूर्नामेंट 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 12 टीम भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 अक्तूबर को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ पंकज, डॉ सज्जन, साहिल, संस्कार, तुषार एवं अजीत अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य अतिथि अशोक सोमानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed