फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricket... There will be a title clash between KLP College and Ahir College.

Rewari News: क्रिकेट...केएलपी कॉलेज और अहीर कॉलेज के बीच होगी खिताबी टक्कर

Thu, 16 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cricket... There will be a title clash between KLP College and Ahir College.
फोटो : 17ग्राउंड में मैच के दौरान एकत्रित हुए खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में पांच दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला वीरवार को हुआ। पहला मुकाबला केएलपी कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल के बीच खेला गया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला केएलपी कॉलेज और अहीर कॉलेज के बीच होगा।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएलपी की टीम ने 212 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बनाया। टीम ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और नारनौल की टीम को मात्र 78 रनों पर रोकते हुए फाइनल्स में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

गेंदबाज अंकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटके, वहीं कप्तान सचिन ने 111 रन की नाबाद पारी खेल टीम को फाइनल तक पहुंचाया।दूसरा सेमीफाइनल यूटीडी मीरपुर बनाम अहीर कॉलेज के बीच खेला गया। यूटीडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बाएं। जवाब में अहीर कॉलेज ने ये लक्ष्य 5 विकेट गंवाकर 14 ओवरों में प्राप्त करते हुए शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सेमीफाइनल्स मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने कॉलेज परिसर का माहौल जोश और उत्साह से भर दिया। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने मैदान का माहौल देखते हुए कहा कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे उत्साह और रोमांच का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सभी की निगाहें अब कल के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां केएलपी कॉलेज और अहीर कॉलेज के बीच खिताबी टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed