फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Creta car snatched from company manager showing pistol

पिस्तौल दिखा कंपनी के मैनेजर से छीनी क्रेटा कार

Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Creta car snatched from company manager showing pistol
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव मालपुरा के निकट दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एक कंपनी के मैनेजर से क्रेटा कार छीन ली। कंपनी मैनेजर के साथ उनकी मां, बेटा व एक दोस्त भी था। बदमाशों ने कार में रखे तीनों के मोबाइल भी वहीं फेंक दिए और हाईवे पर फरार हो गए। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ के गांव हुडीना रामपुरा निवासी जितेंद्र सिंह वर्तमान में गुरुग्राम अशोक विहार में रहते हैं। वह वहीं एक कंपनी में एडमिन मैनेजर हैं। रविवार को वह क्रेटा कार से अपने मां व बेटे के साथ गांव आए थे। रात को करीब साढ़े दस बजे वह गुरुग्राम लौट रहे थे। रेवाड़ी से कार में उनके एक दोस्त भी सवार हो गए। रात करीब साढ़े दस बजे वे गांव मालपुरा के निकट पहुंचे तो कुछ देर के लिए कार रोक दी। इसी दौरान वहां एक स्विफ्ट कार पहुंची तथा उससे उतरे दो युवकों ने जितेंद्र, उनकी मां व दोस्त पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने जितेंद्र व उनके दोस्त को कार से नीचे उतार दिया तथा चाबी छीन ली। दोनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। कार छीनने के बाद बदमाशों ने तीनों के मोबाइल भी वहीं फेंक दिए तथा गुरुग्राम की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed