फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cracks appeared in houses due to pipeline leakage

Rewari News: पाइपलाइन लीकेज होने से मकानों में आईं दरारें

Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in houses due to pipeline leakage
शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज होने से मकान में आई दरारें। संवाद
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में 2 साल से वाटर सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज होने से आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे परिवार के लोगों में काफी रोष है। गली में पिछले लंबे समय से पानी की सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। इसी लीकेज के चलते अब मकान की दीवारों में दरार आ गई है।
विज्ञापन

मकान मालिक प्रेम सैनी ने बताया कि उसने दो साल पहले ही मकान बनाया था। उस समय पानी लीकेज के बारे पता नहीं था। कुछ दिन बीतने के बाद घर में सीलन आनी शुरू हुई।
विज्ञापन

उसके बाद मिस्त्री से चेक करवाया तो वाटर सप्लाई की लाइन लीकेज पाई गई। इस समस्या के समाधान को लेकर बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग को गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है जबकि वह लिखित व मौखिक रूप से कई बार शिकायत दे चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हो रहा : आसपास के लोग भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक जेई की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरी मामले की जांच पड़ताल करेंगे और लोगों की समस्या को ठीक करेंगे।

फिलहाल लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी समस्या ठीक की जाए। नहीं तो आने वाले दिनों में उन्हें संकट भी झेलना पड़ सकता है। अभी तो दरारें थोड़ी बहुत ही आई हैं। देखते-देखते काफी बढ़ सकती है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हो रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज होने से मकान में आई दरारें। संवाद

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज होने से मकान में आई दरारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed