फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Courts opened, lawyers returned to work, hearings took place

Rewari News: खुलीं अदालतें, काम पर लौटे वकील, हुई सुनवाई

Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Courts opened, lawyers returned to work, hearings took place
फोटो : 23मंगलवार को कोर्ट खुलने पर जिला बार ​एसोसिएशन के परिसर में बैठे वकील। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एक माह की गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को अदालतें खुलने के बाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ नजर आई। अदालतों में विभिन्न मामलों में सुनाई हुई। वहीं, कई विचाराधीन मामलों में अगली तारीख लग गई।
एक माह की छुट्टी के बाद मंगलवार को अदालतों में कामकाज किया गया। वहीं, मुवक्किल भी अपने केस की पहल करने के लिए वकीलों के पास उपस्थित रहे। कोर्ट में पहले दिन मंगलवार को काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

कई दिन के बाद काम शुरू होने के कारण अदालती कामकाज में भी तेजी आई। सभी 18 अदालतों में कामकाज हुआ और कुछ अदालतों में विशेष लंबित मामलों का निपटारा भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के दिनों में आए गए दीवानी दावों का संबंधित अदालत में भेजने का कार्य किया गया, जिसके बाद वकीलों ने भी अपने केसों की पैरवी की। जून में गर्मी की छुट्टी थी जिससे आवश्यक मामलों की ही सुनवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed