फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Court operations also affected; difficulties encountered in preparing order sheets.

Rewari News: कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित, ऑर्डर शीट तैयार करने में आई दिक्कत

Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Court operations also affected; difficulties encountered in preparing order sheets.
रेवाड़ी। बिजली गुल रहने से शुक्रवार को कोर्ट, सचिवालय और ई-दिशा केंद्र में कामकाज प्रभावित रहा। अदालत परिसर में कुछ समय के लिए जनरेटर चलाया गया, लेकिन इससे भी कामकाज पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया। ई-दिशा केंद्र पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों को विभिन्न मामलों में आवेदन तैयार करने और समय पर दाखिल करने में दिक्कत आई। ऑर्डर शीट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी समय पर तैयार नहीं हो सके। इसके चलते कुछ मामलों में सुनवाई आगे बढ़ानी पड़ी और अगली तारीख देनी पड़ी। पेयजप व्यवस्था प्रभावित होने से वकील परेशान रहे। सचिवालय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। ई-दिशा केंद्र पर कंप्यूटर नहीं चलने के कारण वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed