फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Couple walking on foot collided, woman died

Rewari News: पैदल जा रहे दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 04 Apr 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Apr 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Couple walking on foot collided, woman died
रेवाड़ी। मृतक बबीता। स्त्रोत : परिजन
रेवाड़ी। जिले के धारूहेड़ा कस्बा में तेज रफ्तार टाटा कैंटर ने पैदल जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। इससे महिला कैंटर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पति को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान चांद कॉलोनी निवासी बबीता (37) और घायल की पहचान धनेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा की चांद कॉलोनी निवासी धनेश ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। वह अपनी पत्नी बबीता (37) के साथ मार्केट में किसी काम से गए हुए थे। वापस लौटते समय बिजली बोर्ड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद धनेश सड़क के एक साइड और पत्नी बबीता सड़क के दूसरी साइड कैंटर के नीचे आ गई। धनेश के देखते-देखते कैंटर का पहिया उसकी पत्नी बबीता के सिर के ऊपर से गुजर गया। आरोपी चालक कैंटर को भगा ले गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने धनेश और पत्नी बबीता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




वर्जन

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। -जगदीश चंद, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed