फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Couple killed in accident, 5 injured

हादसे में दंपती की मौत, 5 लोग घायल

Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Couple killed in accident, 5 injured
पूनम देवी (फाइल फोटो) - फोटो : Rewari
खोल। रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित नांगलमूंदी फाटक के पास बाइक सवार दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दंपती की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दंपती के शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आज ही उनका दाह संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मसीत निवासी धर्मबीर (35) व उसकी पत्नी पूनम देवी (30) अपने घर से बाइक लेकर रेवाड़ी जा रहे थे। जब वे नांगलमूंदी के पास पहुंचे तभी रेवाड़ी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पहले टेंपो को टक्कर मारी और फिर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। दंपती और अन्य घायलों ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां दंपती ने दम तोड़ दिया। हादसे में अनिल निवासी मसीत, दीपक निवासी मूंदी, महेश निवासी कनीना, नरेश निवासी कनीना, चेतक निवासी कनीना आदि घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। धर्मबीर मसीत गांव के स्कूल में डीसी रेट पर चौकीदार थे। सात साल शादी को हो गए थे, लेकिन उनको कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन

इस बाबत खोल पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हुए हैं। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुुरू कर दी है।

 धर्मबीर (फाइल फोटो)

धर्मबीर (फाइल फोटो)- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed