फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Councilor said - tenders should be floated before the code of conduct is implemented

Rewari News: पार्षद बोले- आचार संहिता लगने से पहले लगाए जाएं टेंडर

Tue, 13 Feb 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Councilor said - tenders should be floated before the code of conduct is implemented
रेवाड़ी। सोमवार को नगर परिषद स्थित चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में वित्त कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग दो चरणों में चली। पहली मीटिंग दोपहर 12 बजे 2 बजे तक और दूसरी मीटिंग शाम 4:30 बजे से लेकर 5:30 तक आयोजित हुई। इस दौरान मीटिंग में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उन विषयों पर भी चर्चा हुई जो लंबे समय से चले आ रहे हैं। मीटिंग में मुख्य रूप से वार्डों में विकास कार्यों को लेकर पार्षदों को पैसे आवंटित करने को लेकर बातचीत हुई। मौजूदा समय में पार्षदों को डर है कि अगर आचार संहिता लग गई तो विकास कार्य नहीं हो पाएंगे। ऐसे में यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण थी। आज हाउस की मीटिंग आयोजित की जाएगी। जहां सभी पार्षद एक साथ पहुंचेंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 को लेकर भी चर्चा की जाएगी और आम बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। मीटिंग में हंगामा होने के भी आसार हैं। क्योंकि लंबे समय से शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं। पार्षदों को भी स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टेंडर लगाने को लेकर की गई विशेष चर्चा

मौजूदा समय में टेंडर ना लगना भी पार्षदों के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है। फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में पार्षदों ने चेयरपर्सन के समक्ष कहा कि जल्द से जल्द टेंडर लगाया जाए ताकि आचार संहिता से पहले प्रक्रिया पूरी हो जाए। अगर आचार संहिता एक बार लाग गई तो प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी ऐसे में टेंडर लगने बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


लोगों का झेलना पड़ रहा विरोध

फाइनेंस कमेटी के मेंबर प्रवीण ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। स्थानीय लोगों का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। काफी परेशानी हो रही है। 3 साल बीत चुके हैं। मगर अभी तक स्थिति जज की तस है। अगर एक बार आचार संहिता लग गई तो सभी काम बीच में रुक जाएंगे और यह साल ऐसे ही चला जाएगा। इसलिए मीटिंग में कहा गया कि जल्द से जल्द विकास कार्यों की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। सभी पार्षदों को समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed