फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona vaction in civil hospital

नागरिक अस्पताल पहुंची पहले चरण की 5700 कोरोना वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona vaction in civil hospital
कोविशील्ड की पहली खेप लेते सिविल सर्जन डॉ. सिविल सर्जन डॉ. सुशील माही व अन्य स्टाफ। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और गुरुग्राम वेयर हाउस से रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में वीरवार को पहले चरण के लिए 5700 कोविशील्ड की डोज पहुंच गई। अब शनिवार को सुबह 9 बजे फतेहपुरी पीएचसी से शहर के सेक्टर-4 स्थित डिस्पेंसरी में 200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शुक्रवार को ही मैसेज भेजकर किस समय पहुंचना है जानकारी दे दी जाएगी। हालांकि पहले चार पीएचसी में टीकाकरण की शुरूआत होनी थी, लेकिन वीरवार को इनकी संख्या कम कर दो कर दी गई है। हालांकि सुचारू टीकाकरण के लिए जिले में 34 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी में पहले चरण में 5600 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की गई है, जिनको टीके की पहली डोज दी जानी है। पहली डोज 0.5 एमएल की होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीके को दो से 8 डिग्री केे बीच रखा जाना है। डोज पहुंचने पर नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. सुशील माही, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश, पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. रजनीश व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद प्रभाव की जांच के लिए विशेष टीम
एक साल तक कोरोना की परेशानी झेलने के बाद कोविशील्ड की डोज पहुंचने से राहत दिखाई दे रही है। लेकिन चिकित्सकों की माने तो अभी भी पहले जैसी ही सावधानी बरतने की जरूरत है। टीकाकरण करने वाली सभी टीमों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। डोज देने के बाद आधे घंटे तक निगरानी की जाएगी। इसके बाद ही टीका लगवाने वाले को घर भेजा जाएगा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में भी दुष्प्रभाव दिखने पर निपटने के लिए विशेष टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पर पहुंच चुकी पॉजिटिव मिलने की दर
जिले में वीरवार को महज दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में कुल 85 एक्टिव कोरोना मरीज रह गए हैं। रेवाड़ी में फरवरी में पहली बार चीन से आए तीन मरीजों की कोरोना जांच की गई थी। वहीं सेक्टर- 4 में पहले तीन पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11362 तक पहुंची और 1,47,973 लोगों की कोरोना जांच 14 जनवरी तक की जा चुकी है।

टीकाकरण के लिए तैैयारी पूरी कर ली गई है। वीरवार को टीके की पहली खेप पहुंच चुकी है। शनिवार को सुबह 9 बजे से फतेहपुरी व सेक्टर-4 डिस्पेंसरी में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण शुरू होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भी लोगों को कोरानाकाल जैसी सावधानी रखने की जरूरत है।
-डॉ. सर्वजीत थापर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed