{"_id":"60c104068ebc3e40c8409e10","slug":"corona-vaccination-after-45-years-rewari-news-rtk6122711104","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुकिंग की आवश्यकता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुकिंग की आवश्यकता नहीं
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन नागरिक इसका मतलब यह नहीं निकालें कि कोरोना समाप्त हो गया। कोरोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोविड वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं। जिले में कोविड वैक्सीन के लिए नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।
उपसिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, कोसली, गुरावडा, नाहड व डहीना में कोविशिल्ड के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करवाने या एपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है, सीधे टीकाकरण केंद्र पर आकर टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वैक्सीनेशन का कार्य पहले की तरह उपरोक्त केंद्रों पर जारी है।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 12 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं, जिनमें नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी, कोसली, नाहड, सेक्टर चार रेवाड़ी, गुरावडा, धारूहेडा, गुडियानी, बासदूदा, टाकंडी, संगवाडी, कसौला व आकेडा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय डोज के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यक नहीं हैं।
विज्ञापन
जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। उप सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में गत दिवस तक कुल 2 लाख 33 हजार 293 नागरिकों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा चुका है, जिसमें एक लाख 94 हजार 297 लोगों को प्रथम डोज तथा 38 हजार 996 लोगों को द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 41 हजार 433 लोगों को प्रथम डोज व 30 लोगों को द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं व 45 से 60 आयु वर्ग के 69 हजार 229 लोगों को प्रथम डोज व 10 हजार 46 लोगों को द्वितीय डोज दी जा चुकी। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 70 हजार 765 लोगों को प्रथम डोज व 21 हजार 426 लोगों को द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 5 हजार 779 एचसीडब्लू को प्रथम डोज व 3 हजार 920 द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं तथा 7 हजार 91 एफएलडब्लू को प्रथम व 3 हजार 574 को द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं।
--