{"_id":"5ee276ca8ebc3e42b4102c1a","slug":"corona-six-positive-cases-found-health-area-seal-rewari-rewari-news-rtk5590291134","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित होंडा कर्मी के दो मासूम बच्चे और पत्नी, द्वारकाधीश में महिला सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित होंडा कर्मी के दो मासूम बच्चे और पत्नी, द्वारकाधीश में महिला सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शहर से सेक्टर-10 पावर हाउस के बाद कंटेनमेंट जोन में सील की गई गली।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को 6 नए कोरोना संक्रमित केस के साथ जिले में आंकड़ा 72 पर पहुंच गया है, वहीं पांच मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। जिले में 25 मरीज कोरोना को मात देकर घर वापस आ चुके हैं, अब कुल एक्क्टिव केस 47 रह गए हैं।
वीरवार को धारुहेड़ा में पहले से संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन लोग व एक अन्य महिला संक्रमित मिली है। वहीं एक केस कोसली के गुडियानी गांव के दो साल के बच्चे का है, छठा केस किर्गिस्तान से लौटे छात्र के संक्रमित होने का है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3537 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 3184 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 281 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 922 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं।
करीब पांच दिन पहले धारुहेड़ा में होंडा कंपनी कर्मी संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पूरे परिवार के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। वीरवार को आई रिपोर्ट में इस कर्मचारी के दो छोटे बच्चे और पत्नी संक्रमित मिली है। बता दें कि एक बच्चा तीन व दूसरा पांच साल का है। ऐसे में धारुहेड़ा में चार लोगों का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आया गया है।
विज्ञापन
द्वारकाधीश में मिला तीसरा संक्रमित
दिल्ली-जयपुर स्थित द्वारकाधीश सोसायटी में भी वीरवार को एक महिला कोविड-19 संक्रमित पाई गई है। इससे पहले महिला का पति भी पॉजिटिव पाया जा चुका है। इसके अलावा सोसायटी में ही एक पांच साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया था। पहले केस की ट्रेवल हिस्ट्री गुरुग्राम की पाई गई थी, वह अपने बच्चे के उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में गया था।
गुडियानी में आरोपी का दो साल का भतीजा पॉजिटिव
कोसली क्षेत्र के गांव गुडियानी में कुछ दिनों पहले लड़ाई-झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पूरे परिवार के सैंपल लिए गए थे। वीरवार को आई रिपोर्ट में दो साल का भतीजा भी पॉजिटिव पाया गया है। गुडियानी गांव में भी दो संक्रमित पाए जा चुके हैं।
किर्गिस्तान से लौटा छात्र मिला पॉजिटिव
वीरवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित युगल विहार निवासी किर्गिस्तान से लौटा छात्र संक्रमित मिला है। बता दें कि केंद्र सरकार की योजना के तहत ही छात्र करीब पांच दिन पहले किर्गिस्तान से लौटा था। प्रशासन की ओर से उसे दिल्ली-जयपुर रोड स्थित एक होटल में क्वांरटीन किया हुआ था। कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है।
ये पांच लोग ठीक होकर लौटे
जिलाधीश ने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 33, मीडियर मानेसर में दो, पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरुग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, मेडिसिटी गुरुग्राम में एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। छह मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को धारूहेड़ा में चार तथा गुडियानी व युगल विहार में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मधु विहार (सनसीटी ), आसियाकी गौरावास, कालूवास, सेक्टर-4 धारूहेड़ा और भैरू चौक रेवाड़ी का एक-एक नागरिक कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौट आए हैं।