फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona positive

81 कोविड पॉजिटिव नए मिले

Thu, 10 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में वीरवार को 81 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ आंकड़ा 4290 पर पहुंच गया है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार तक 52612 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4290 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3693 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 571 एक्टिव केस रह गए हैं और 47542 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 780 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 571 एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 35 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 505 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

- शहर में मिले 41 कोरोना संक्रमित मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 81 नये कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदूधा, गुरावड़ा, नाहड़, भाड़ावास, सुठानी एक-एक मोहदीनपुर, डूंगरवास, टांकड़ी व आसियाकी से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 67 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 6 बावल, 5 कोसली, 3 सुठानी, 2-2 बोलनी, आसलवास, लिसान, नैचाना व नांधा तथा एक-एक बधराना, बासदूधा, गुमिना, खेड़ा आलमपुर व गढ़ी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed