फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, one dead, 34 positive cases found

कोरोना से एक की मौत, 34 संक्रमित मिले

Mon, 31 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
corona, one dead, 34 positive cases found
रेवाड़ी। जिले में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं और मरने वालों की संख्या में भी लगातार कमी आने लगी है। इससे प्रशासन को राहत की सांस मिली है। वहीं जिले में रिकवरी ग्राफ में बढ़ोतरी होने से अब हालात सुधरने लगे हैं। सुखद समाचार यह है कि अब मात्र 488 कोरोना केस एक्टिव हैं, जिसमेें से 359 मरीज होम आइसोलेट हैै। सभी संक्रमितों की हालात में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज जहां 34 नए संक्रमित मिले, वहीं 66 लोग भी ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 262808 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 242976 लोग निगेटिव पाए गए हैं। आज 34 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19832 पर पहुंच गई है। वहीं आज 66 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिससे अब जिले में 19098 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 488 लोग कोरोना एक्टिव हैं और उनकी हालातों में सुधार है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1962 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। आज एक और कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या 245 पहुंच गई है व 1 नागरिक की ब्लैक फंगस सेे संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों में से 359 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिला में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

वहीं जिले में ब्लैक फंगस के 22 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए बाहर भेजा जा चुका है। सोमवार को विभाग द्वारा 2104 लोगों को पहली व 58 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला में अभी तक 218762 लोगों को डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed