फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, death, breaked the chabutra, rewari

कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार बना आफत, स्थायी चबूतरा भी लोगों ने ढहाया

Thu, 09 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona, death, breaked the chabutra, rewari
श्मशान घाट में बनाया गया चबूतरा तोड़ते लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित शमशान में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा तैयार किए जा रहे चबूतरे को लेकर वीरवार को आसपास के लोगों ने जमकर बवाल काटा। नप के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आक्रोशित लोगों ने चबूतरे को ढहाने के साथ ही डीसी को शिकायत की है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है। इनमें पांच लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन को ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। विरोध के चलते नप कर्मचारियों को शवों को लेकर एक से दूसरे शमशान के लिए भटकना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने हाल ही में दिल्ली रोड स्थित शमशान घाट के साथ लगते शिशु शमशान में एक चबूतरे का निर्माण कराया था, जिससे अगर कोई व्यक्ति कोरोना के कारण मरता है तो उसका अंतिम संस्कार बगैर किसी रोक टोक के हो सके, लेकिन चबूतरा बनाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

वीरवार को कुछ लोगों ने उस चबूतरे को यह कहते हुए तोड़ दिया कि इससे कोरोना फैलने की आशंका है। शुरूआत में एक महिला की मौत के बाद प्रोटॉकाल के हिसाब से प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन उसके बाद हुई पांच अन्य लोगों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर अड़ंगा खड़ा हो चुका है। इसके साथ ही डीसी को शिकायत भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दिया डब्ल्यूएचओ का हवाला
दिल्ली रोड स्थित शमशान के पास रहने वाले लोगों ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा रेवाड़ी में लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ खुद मान चुका है कि कोरोना हवा के जरिये भी फैल सकता है। उन्होंने डीसी यशेन्द्र सिंह को शिकायत भेजते हुए किसी अन्य स्थान पर कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार करने की मांग की है।
वर्जन
कुछ लोगों की ओर से विरोध किया गया है। पूरा मामला जिलाधीश के संज्ञान में है, जो भी निर्देश मिलेंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजय पाल, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed