फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona case found again after 11 days in Rewari, elderly woman infected

Rewari News: रेवाड़ी में 11 दिन बाद फिर मिला कोरोना का केस, बुजुर्ग महिला संक्रमित

Sat, 08 Apr 2023 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona case found again after 11 days in Rewari, elderly woman infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शनिवार को 11 दिन बाद फिर से कोरोना का केस मिला है। शहर की एक बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है। उन्होंने शहर की एक प्राइवेट लैब से अपना कोविड टेस्ट कराया था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर पर ही आइसोलेट कर दिया है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में विभाग ने महिला के परिवार के लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री और उनके सेंपल लिए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 45 लोगों के सेंपल लिए जिनमें से 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली जबकि 32 लोगों की रिपोर्ट आने का इंजतार है।

समीपवर्ती जिलों में बढ़ रहे केस
राजस्थान और समीपवर्ती जिलों गुरुग्राम, झज्जर और फरीदाबाद में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन के कड़ाई से निर्देश दिए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 60-70 लोगों के कोरोना सैंपल ले रहा है। जिले की सीमा राजस्थान और गुरुग्राम की से सटी है। ऐसे में रोजाना सैकड़ों लोगों का दिनभर आवागवन होता है। हालांकि जिले में वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण का कार्य बंद पड़ा है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एसओपी की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने सेंपलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग को सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में 477 ऑक्सीजन बेड, 220 आईसीयू ऑक्सीजन बेड, 3 ऑक्सीजन प्लांट, 29 वेंटिलेटर, 36 अन्य बेड की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना की रोकथाम को किए गए प्रबंधों के मद्देनजर 10 और 11 को जिले में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में व्यवस्था देखी जाएगी। डीसी ने आमजन को आह्वान किया कि कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित की जाए और मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों को प्रीकॉशन डोज लगवानी अनिवार्य
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रीकॉशन डोज लगाने वाले व्यक्तियों को नि:शुल्क सप्लीमेंट दिए जाने की बात कही है ताकि लोगों को कोरोना से बचाने के साथ-साथ संक्रमण को रोका जा सके। राज्य में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी और वैक्सीन आने के बाद इन सभी कर्मियों को 7 दिन के भीतर यह डोज लगवानी अनिवार्य की गई है। अगले सप्ताह कोविशील्ड वैक्सीन आने की उम्मीद है।



जिले में शनिवार को एक एक्टिव केस मिला है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 और 11 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर पूरी तैयारी की गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों के साथ आने वाले लोगों को मास्क लगाना जरूरी है। इसमें स्वयं की ही सुरक्षा है। एसओपी की पालना के जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. दीपक, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed