फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, 14 new positive cases found

14 कोरोना संक्रमित मिले, 16 ठीक हुए

Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona, 14 new positive cases found
रेवाड़ी। जिले में कोरोना का रिकवरी ग्राफ में लगातार सुधार हो रहा है। इस बीच बुधवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिससे जिले में कुल आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। हालांकि बुधवार को 16 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में वर्तमान में महज 203 केस एक्टिव है, जिसमें से 169 लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 280224 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। आज 14 नये संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20013 पर पहुंच गई है। आज रेवाड़ी शहर से एक, बावल से 10, नाहड़ से 1, गुरावड़ा से 1 व खोल से 1 नागरिक संक्रमित मिलेे हैं। वहीं आज 16 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19558 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 203 लोग कोरोना एक्टिव हैं और उनकी हालातों में सुधार है। अब तक जिले में 252 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1857 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिले में 27 नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2010 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन लगाने प्रक्रिया तेज कर दी है। आज विभाग द्वारा 2010 डोज दी गई। जिले में अभी तक 237044 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली और नाहड़ में 241 ने कराया टीकाकारण
डॉ. चितरंजन ने बताया कि कोसली स्थित नागरिक अस्पताल और सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में बुधवार को 241 नागरिकों का वैक्सीनेशन किया गया। नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा और डॉ. मोनिका राव के नेतृत्व में नाहड़ में दोनों वर्गों के 126 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 18 प्लस के 110 और 45 प्लस के 16 नागरिक शामिल हैं। वहीं गांव नाहड़ में डॉ. मंजूलता के नेतृत्व में मुनीष की टीम द्वारा 92 नागरिकों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। सीएचसी में डॉ. सचिन कुमार, स्टाफ नर्स नमिता देवी, मोहित आदि की टीम द्वारा 15 आरटीपीसीआर और 4 रेपिड एंटीजन के टेस्ट किए गए। दूसरी ओर कोसली अस्पताल के एसडीएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि बुधवार को डॉ. जयपाल सिंह, पवित्रा देवी, सरला, मोनू, नरेश, सोमिता आदि की टीम ने 45 साल से ऊपर के 22 और 18 प्लस के 93 नागरिकों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed