{"_id":"69b05b051b4d40fb8a0a882b","slug":"copies-of-the-india-us-tariff-agreement-were-burnt-at-the-kisan-mahapanchayat-rewari-news-c-198-1-rew1003-234788-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसान महापंचायत में भारत- अमेरिका टैरिफ समझौते की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसान महापंचायत में भारत- अमेरिका टैरिफ समझौते की प्रतियां जलाईं
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में टैरिफ समझौते की प्रतियां जलाते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी। स्रोत
- 23 मार्च को पिपली में होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा,
रेवाड़ी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की मासिक बैठक में भारत और अमेरिका के बीच हुए टैरिफ समझौते का विरोध करते हुए उसकी प्रतियां जलाई गईं। इसके साथ ही 23 मार्च को पिपली (कुरुक्षेत्र) में होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले से हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान समय सिंह ने की। समय सिंह ने बताया कि यूनियन के उप प्रधान जगदीश गुर्जर का 5 मार्च को निधन हो गया था। किसान भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।
इसके बाद गांव भोतवास निवासी आयुषी को यूनियन की ओर से सम्मानित किया गया। आयुषी ने नेट परीक्षा में 99.9 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर 26वीं रैंक हासिल की है जिस पर यूनियन पदाधिकारियों ने उसे बधाई दी। बैठक के दौरान मोदी और ट्रंप के बीच हुए टैरिफ समझौते का विरोध जताते हुए उसकी प्रतियां भी जलाई गईं।
विज्ञापन
इसके साथ ही 23 मार्च को पिपली (कुरुक्षेत्र) में होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जिले से हजारों की संख्या में किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग महापंचायत में भाग लेंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गेरा, बाबूलाल, वेद प्रकाश सुल्तानिया, राजकुमार, मनीषा यादव, सविता दहिया एडवोकेट, ओपी लोहाणा, हरफूल, शीशराम, वीरेंद्र खेड़ा, राजपाल गुरावड़ा, रोशन लाल दरोगा, खेमचंद ढाकिया, मनफूल नंबरदार, सुरेश रामगढ़ सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।