फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Copies of answer books found, two examination centers and 12th maths exam cancelled, three supervisors relieved

Rewari News: उत्तर पुस्तिका की मिलीं प्रतियां, दो परीक्षा केंद्र और 12वीं गणित की परीक्षा रद्द, तीन सुपरवाइजर कार्यभारमुक्त

Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Copies of answer books found, two examination centers and 12th maths exam cancelled, three supervisors relieved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नाहड़ खंड के झाड़ौदा व लूला अहीर स्थित दो परीक्षा केंद्रों के बाहर 12वीं की गणित विषय की उत्तर पुस्तिका की प्रतियां मिलने पर भिवानी बोर्ड के विशेष उड़न दस्ते ने दोनों केंद्रों पर हुई गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया है। दोनों को केंद्रों को रद्द करते हुए उनके सुपरवाइजरों को कार्यभार मुक्त किया है। अब इन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से गणित की परीक्षा के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन वीपी यादव अपनी टीम के साथ 21 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे नाहड़ खंड के गांव झाड़ौदा स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। वहांं 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी गणित की परीक्षा दे रहे थे। चेयरमैन वीपी यादव ने 15 अधिकारियों के साथ परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सबसे पहले कमरा नं एक में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की तलाशी ली। इसके बाद कमरा नंबर दो के विद्यार्थियों की तलाशी ली। फिर कमरा नंबर तीन को छोड़ कर कमरा नंबर चार की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान उन्हें केंद्र के बाहर काफी भीड़ एकत्रित मिली जिनके पास उत्तर पुस्तिका की प्रतियां थीं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए चेयरमैन वीपी यादव ने परीक्षा केंद्र और गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया। साथ ही केंद्र में तैनात तीन सुपरवाइजर्स को भी कार्यभार मुक्त कर दिया। इसके बाद चेयरमैन वीपी यादव फ्लाइंग टीम के साथ करीब सवा तीन बजे परीक्षा केंद्र लूला अहीर पहुंचे, जहां उन्होंने वहां पर भी परीक्षा केंद्र के बाहर काफी तादाद में भीड़ मिली। वह जब केंद्र के अंदर गए तो कुछ विद्यार्थियों को नकल करते हुए भी देखा। उन्होंने बिना किसी सवाल-जवाब किए उस परीक्षा केंद्र और गणित के पेपर को रद्द कर दिया। यहां किसी भी सुपरवाइजर को कार्यभारमुक्त नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पेपर आयोजित किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ौदा व लूला अहीर परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को भिवानी बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव के साथ फ्लाइंग टीम पहुंची थी। जहां चेयरमैन ने दोनों परीक्षा केंद्रों व गणित के पेपर को रद्द किया है। विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द विद्यार्थियों के पेपर भी आयोजित किए जाएंगे।- सोमदत्त कुमार, बोर्ड परीक्षा सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।


सूचना मिली थी कि झाड़ौदा व लूला अहीर गांव में परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल कराई जा रही है। जिसके आधार पर मैंने खुद दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां मिले साक्ष्य के आधार पर दोनों सेंटरों का पेपर रद्द कर दिया। अब बोर्ड की ओर से नया नोटिफिकेशन जल्द निकाला जाएगा।- वीपी यादव, चेयरमैन, भिवानी बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed