फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation Minister took meeting in view of AIIMS construction process

सहकारिता मंत्री ने एम्स निर्माण प्रक्रिया के मद्देनजर ली बैठक

Thu, 10 Mar 2022 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister took meeting in view of AIIMS construction process
गढ़ी बोलनी स्थित रेस्ट हाउस में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने माजरा में प्रस्तावित एम्स निर्माण प्रक्रिया के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों व दी माजरा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के संग बैठक की। उन्होंने कहा कि गांव माजरा क्षेत्र में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण में अहम केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण से जहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रबल होंगी, वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में जिले को एम्स की सौगात मिली है। इसका लाभ उठाने के लिए सभी को निर्धारित नियमों के अनुरूप कदम बढ़ाते हुए एम्स निर्माण प्रक्रिया को पूर्ण करने में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि एम्स रेवाड़ी जिला में स्वास्थ्य सुधार के साथ ही रोजगार व अन्य सेवाओं का केंद्र बिंदु बनेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों व दी माजरा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के पदाधिकारियों सहित एम्स निर्माण सहयोग समिति के सदस्यों को इस पुनीत अभियान में आहुति डालने के लिए प्रेरित करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सक्रियता से रेवाड़ी जिला को एम्स की सौगात मिली है।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी यशेंद्र ने बताया कि एम्स के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हर पहलू से एम्स निर्माण समिति को साथ लेकर सरकार व प्रशासन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी सरकार के नियमों का पालन करते हुए एम्स निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दी माजरा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के पदाधिकारियों सहित एम्स निर्माण सहयोग समिति के लोगों के सहयोग पर चल रही एम्स निर्माण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से सहकारिता मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान दी माजरा कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान जगदीश सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि उनकी ओर से जो भी एम्स निर्माण प्रक्रिया में सहयोग रहेगा वे प्रभावी रूप से इस उल्लेखनीय कदम में सहभागी बनने का विश्वास दिलाते हैं। बैठक में एडीसी जयदीप कुमार, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीआरओ राजेश कुमार, डीडीपीओ एच.पी.बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व एम्स निर्माण समिति के पदाधिकारियों सहित माजरा गांव के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed