फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Controversy arose in the Senior Citizens Club regarding the election of the Executive

कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सीनियर सिटीजन क्लब में उपजा विवाद

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Controversy arose in the Senior Citizens Club regarding the election of the Executive
सेक्टर चार के सीनियर सिटीजन क्लब की प्रबंधन कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद हो गया है। बहुत से वरिष्ठ नागरिक चुनाव कराना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बहुत से वरिष्ठ नागरिक चुनाव कराना चाहते हैं, पर वर्तमान प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंच रहे हैं। तीन अक्तूबर के बाद मंगलवार को एक बार फिर से 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक के लिए पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका हुआ मिला। प्रबंधन कार्यकारिणी के सदस्यों के नहीं पहुंचने पर वरिष्ठ नागरिकों ने रोष प्रकट किया और कई तरह के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक सतबीर सिंह, गुगन सिंह, ओपी यादव, केएस यादव, बीएस यादव, एसएन यादव, धर्मबीर यादव ने बताया कि क्लब की हर माह की पांच तारीख को बैठक होती है, लेकिन मंगलवार को कोई भी पदाधिकारी उसमें नहीं पहुंचा। बिना किसी सूचना के बैठक को स्थगित कर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि क्लब के महा सचिव डॉ. कंवर सिंह यादव से जब संपर्क साधकर चाबी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि वह चाबी जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंप चुके हैं। जब समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने चाबी हैंडओवर नहीं किए जाने की बात कही। ऐसे में स्पष्ट हो रहा है कि जानबूझकर क्लब के सदस्यों को चाबी नहीं दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से क्लब की गवर्निंग बॉडी का चुनाव कराने की मांग की है। इसके अलावा क्लब के भवन को जल्द दुरुस्त कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed