{"_id":"671aabb48883e9a829042cd4","slug":"contribution-in-social-activities-is-also-necessary-for-development-reena-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-210917-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए सामाजिक गतिविधियों में योगदान भी जरूरी : रीना यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए सामाजिक गतिविधियों में योगदान भी जरूरी : रीना यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय एकता शिविर में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 से अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर रीना यादव और यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के निदेशक अमित भारद्वाज रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने मुख्य वक्ताओं को पौधा देकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य वक्ता अमित भारद्वाज ने स्टेम सेल दाताओं की रजिस्ट्री विषय पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि स्टेम सेल दाताओं की रजिस्ट्री से लोगों को जीवनदायी इलाज मिल सकता है। हमें इस दिशा में काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय एकता शिविर में 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और स्टेम सेल दान के महत्व को समझा और अपनी सहभागिता दर्ज कराई और इसके प्रभावों पर विस्तृत चर्चा हुई।
शिविर का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर रीना यादव ने सभी स्वयंसेवकों को स्टूडेंट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में योगदान भी महत्वपूर्ण होता है, जो राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा बखूबी सीखा जा सकता है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए नारी की समाज में भागीदारी को समझाया। उन्होंने महान विद्वानों की जीवन कार्यशैली एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षो के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में निरंतर नया सीखने की लगन होनी चाहिए।
विज्ञापन
मीरपुर गांव की ऐतिहासिक राव तुलाराम की हवेली का करवाया भ्रमण
सभी स्वयंसेवकों को मीरपुर गांव की ऐतिहासिक राव तुलाराम की हवेली का भ्रमण करवाया और सभी ने बड़े उत्साह के साथ यहां ग्रामवासियों की संस्कृति को जानने का प्रयास किया। उसके बाद एक्सपर्ट शुभांशु श्रीवास्तव और विजीत माथुर द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में हो रहे विभिन्न प्रकार के फ्रॉड कॉल एवं फ्रॉड मैसेज से बचने के लिए विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित कुमार और डॉ. सुशांत कुमार ने स्वयंसेवकों को दिशा-निर्देश बताए। सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया।