फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contracted electrical workers took out a fury march, submitted a memorandum to the Chief Minister

अनुबंधित विद्युत कर्मियों ने निकाला रोष मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contracted electrical workers took out a fury march, submitted a memorandum to the Chief Minister
शहर के नेहरू पार्क में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अनुबंधित कर्मचारियों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए संघर्ष का एलान कर दिया। यह निर्णय लेने के बाद एक जुलूस की शक्ल में ये लोग नेहरू पार्क से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पैदल मार्च कर सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम डीसी के प्रतिनिधि कम खजाना अधिकारी सतीश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में उक्त संघ के जिला अध्यक्ष दीपक यादव, सचिव मनीष कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव अरोड़ा तथा प्रेस सचिव तरुण कुमार ने अपनी बात रखी। इन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार से इनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो संघ बड़ा आंदोलन छेड़ने को विवश हो जाएगा। बता दें, भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यह संस्था, जिला के सदस्यों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुई। अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी ड्यूटी करते वक्त उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार की नीति के अनुसार उन्हें सभी लाभ नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआई, एलडब्ल्यूएफ सुविधाएं बिना परेशानी दिए जाने की मांग भी उठाई। इस प्रदर्शन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा और भारतीय मजदूर संघ के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed