फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of synthetic track begins, Rs 9.69 crore will be spent

Rewari News: सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू, 9. 69 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Fri, 27 Jun 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of synthetic track begins, Rs 9.69 crore will be spent
राव तुलाराम स्थित सिंथेटिक ट्रेक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू हो गया है। यहां आठ लेन के 400 मीटर के ट्रैक बनाए जाएंगे। ट्रैक के निर्माण, समतलीकरण, ड्रेसिंग, रेलिंग पर 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये खर्च होंगे।
स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने पर यहां जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। जिले के अलावा महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी भी यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे। जिले के खिलाड़ियों को गुरुग्राम या अन्य जगह अभ्यास करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सिंथेटिक ट्रैक बनने से बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन

ट्रैक का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 जून को किया था। सिंथेटिक ट्रैक एक खास तरह के रबर को कुशनिंग करके बनाया जाएगा। ट्रैक बनाने के लिए पहले मिट्टी और रोड़ी की कई परतें बिछाई जाती हैं। इसके बाद समतलीकरण कर सड़क बनाने का काम किया जाता है और फिर ट्रैक के चारों ओर रेलिंग लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्लास्टिक की घास बिछाई जाती है और ट्रैक तैयार होता है। स्टेडियम में ट्रैक 8 लेन का होगा। एक लेन की चौड़ाई 1.22 से 1.25 मीटर तक होगी।
अभी स्टेडियम में सेंडर ट्रैक बना है। इस पर दौड़ने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता होगी।







वर्जन



राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ट्रैक के निर्माण पर 9 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। ट्रैक बनने से खेल सुविधाओं में काफी विस्तार होगा।

-ममता, कार्यकारी डीएसओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed