फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of new bus stand in Kosli to begin soon

Rewari News: कोसली में नए बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू होगा

Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of new bus stand in Kosli to begin soon
फोटो : 11रेवाड़ी। कोसली बस स्टैंड निर्माण को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ मुलाकात करत
कोसली। क्षेत्र में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया अब शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। विधायक अनिल यादव ने बताया कि इस परियोजना के लिए 11 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक अनिल यादव ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड परियोजना को गति देने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। लगातार प्रयासों और अनवरत प्रयासों के बाद रेवाड़ी रोडवेज जीएम को यह राशि सरकार द्वारा भेजी गई।
विज्ञापन

इसके बाद जीएम ने निर्देश दिए कि राशि को लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) के कार्यालय में जल्दी ट्रांसफर किया जाए ताकि टेंडर प्रक्रिया को तेज किया जा सके। विधायक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टैंड के लिए टेंडर शीघ्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद है कि नए साल में बस स्टैंड का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लाभ होगा और क्षेत्र में बस सेवाओं में सुधार आएगा। इसके अलावा, अनिल यादव ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि कोसली में रोडवेज का सब-डिपो स्थापित किया जाए जिससे बस सेवाओं और स्टाफ में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed