{"_id":"69ea5d88a278133c86061e11","slug":"construction-of-bhadawas-road-begins-will-provide-relief-from-dilapidated-road-rewari-news-c-198-1-rew1001-237262-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाड़ावास मार्ग का निर्माण शुरू, जर्जर सड़क से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाड़ावास मार्ग का निर्माण शुरू, जर्जर सड़क से मिलेगी राहत
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
रेवाड़ी। लंबे समय से बदहाल पड़े भाड़ावास मार्ग के दिन आखिरकार बदलने लगे हैं। क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। वर्षों से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
भाड़ावास मार्ग शहर को सीधे जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस मार्ग पर एक ओवरब्रिज भी पड़ता है जिसके कारण यहां वाहनों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। रोजाना बड़ी संख्या में दुपहिया और चौपहिया वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं लेकिन सड़क की जर्जर हालत ने लोगों का सफर मुश्किल बना रखा था।
जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता था जिससे समय भी ज्यादा लगता था और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन लंबे समय तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते थे। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह से खतरनाक बन जाती थी।
विज्ञापन
रात के समय तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते थे और कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।
कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए जबकि कुछ मामलों में वाहनों को भी नुकसान हुआ। इसके बावजूद लंबे समय तक सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी।
हादसों में भी आएगी कमी
परशुराम कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि हादसों में भी कमी आएगी। जितेंद्र यादव ने बताया कि शहर से जुड़ाव बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
भाड़ावास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा। -सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी