{"_id":"6b09c537b64aef06c60cda3b","slug":"construct-speed-breakers-at-the-school-gate-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-249412-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के गेट पर बनवाएं स्पीड ब्रेकर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के गेट पर बनवाएं स्पीड ब्रेकर : डीसी
Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव मसानी में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते डीसी अभिषेक मीणा व एसप
धारूहेड़ा। डीसी अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने मसानी गांव में रात्रि ठहराव के दौरान आयोजन जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीसी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट के सामने की सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और गांव के जोहड़ को पक्का कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
डीसी ने ग्रामीणों से कहा कि खुले में कूड़ा कचरा नहीं डाले। अगर ऐसा करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में गांव मसानी के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जा, लावारिस पशुओं को पकड़ने, पुलिस और बिजली आदि से संबंधित मामले रखे।
विज्ञापन
डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का समाधान कराया। वहीं जो शिकायतें लंबित रखी उनका भी संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए।
इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने गांव के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया।
विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए पंजीकरण भी किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह, डीएसपी संजीव बल्हारा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान और बीडीपीओ अशोक कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।