{"_id":"6998a4ae9ae90763030bf44c","slug":"congress-sc-cell-meeting-to-be-held-in-jind-on-24th-rewari-news-c-198-1-rew1001-233892-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक 24 को जींद में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक 24 को जींद में होगी
Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रमेश ठेकेदार
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक 24 फरवरी को जींद स्थित संत रविदास धर्मशाला में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।
कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने बताया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी की अध्यक्षता में बैठक होगी।
इसमें अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों सहित सभी जिलों के कामकाज और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
बैठक में जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की जाएगी तथा भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा और योजनाएं पहुंच सकें।