{"_id":"6ae6321297c6c95c37080b0d","slug":"congress-held-discussions-on-the-strategy-to-make-the-rally-a-success-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248051-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रैली को सफल बनाने की रणनीति पर कांग्रेस ने किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रैली को सफल बनाने की रणनीति पर कांग्रेस ने किया विचार-विमर्श
Sat, 31 Oct 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से शनिवार को गढ़ी कॉलोनी रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक एससी विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सभी को आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान रन फॉर यूनिटी के महत्व पर भी चर्चा की गई।
बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर सेवा स्तंभ के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह, आवाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सांमबरिया, मीर सिंह चावरिया, धर्मवीर, मामराज, जनेश, सतनारायण निखरी, मदनलाल, सागरमल धारूहेड़ा, सरपंच जसवंत सिंह, रामफल, सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।