फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Confidence and hard work gives great success: Ashok Garg

आत्मविश्वास व परिश्रम से मिलती है बड़ी सफलता : अशोक गर्ग

Sat, 06 Aug 2022 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Confidence and hard work gives great success: Ashok Garg
रेवाड़ी। शहर के जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगारंग देशभक्ति पूर्ण माहौल में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के साथ ही साल 2019-20 में दसवीं व बारहवीं कक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास एवं कड़े परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जैन समाज एवं प्रबंधन समिति के प्रधान पद्म कुमार जैन ने मुख्य अतिथि का शाब्दिक अभिनंदन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में पहली कक्षा से 5 वीं कक्षा तक 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले 218 विद्यार्थियों के साथ 2019-20 में सीबीएसई की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं व बारहवीं में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 85 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी काल के संस्मरण सुनाते हुए रामायण से प्रेरणा लेने तथा कड़े परिश्रम व शिक्षकों सीख को अपनाने का मंत्र दिया। उनके साथ इस विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उपप्रधान प्रदीप जैन, सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य आदेश जैन, शैलेष जैन, मोहित जैन के साथ जैन समाज के सचिव राहुल जैन तथा सहसचिव सतीश जैन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रमुख छात्रा अपर्णा ने देशभक्ति कविता सुनाई जबकि प्रबंधन समिति के सदस्य मोहित जैन ने अपने विचारों से बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा ने सभी का आभार जताया। मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अंकुर प्रभारी रेणिका जैन, गोपाल शर्मा, श्रुति मेहता, लीना मखीजा, नृत्य निदेशिका रंजना मेहंदीरत्ता, संध्या राठौर, कंचन मेहंदीरत्ता, राजेश जैन, संदीप कुमार, शिखा वर्मा, ज्योति, मोनिका धींगड़ा, सुमित्रा, सीमा, रजनी, दीपक पंडित, नीलम मलिक, प्रेरणा बतरा आदि का योगदान सराहनीय रहा। इस सफल कार्यक्रम में हेड ब्वॉय व हेड गर्ल के मार्गदर्शन एवं छात्र प्रशासकीय समिति की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed