{"_id":"60216fff8ebc3e71144c38c8","slug":"confectioner-murder-one-accused-arrest-rewari-news-rtk594436642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर मारकर हलवाई की हत्या कर आग लगाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर मारकर हलवाई की हत्या कर आग लगाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बावल पुलिस ने दो दिन पूर्व पत्थर मारकर हलवाई की हत्या करने के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिला गांव डिंगली निवासी अजीत के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार 6 फरवरी की सुबह बावल थाना पुलिस को सूचना मिली कि अनाज मंडी के समीप एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद बावल डीएसपी राजेश कुमार व बावल थाना एसएचओ एसआई धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त बावल के मोहल्ला गुजरान चौक निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई। मृतक के भाई राजेश व भतीजे जितेंद्र ने शव की शनाख्त की थी।
हलवाई के साथ गया था नरेेंद्र
मृतक नरेंद्र उर्फ सोनू गुजरान चौक निवासी समुंद्र हलवाई के साथ सहायक हलवाई का काम करता था। अलवर के गांव डिंगली निवासी अजीत भी समुंद्र व नरेंद्र के साथ काम करता था। चार फरवरी को दोनों समुंद्र हलवाई के साथ गांव रूध में काम करने गए थे तथा वापस घर नहीं आए थे। पूछताछ में समुंद्र ने बताया कि वह रात को नरेंद्र व अजीत को गुजरान चौक पर छोड़ कर अपने घर चला गया था। उसके बाद नहीं पता दोनों कहां गए। शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद वह अनाज मंडी में पहुंचे। राजेश ने समुंद्र व अजीत पर उसके भाई नरेंद्र की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के डिंगली निवासी अजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड
पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया तथा पूछताछ के लिए एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।