फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conducted practice sessions for Pranayama and meditation.

Rewari News: प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास

Sat, 13 Jun 2026 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Conducted practice sessions for Pranayama and meditation.
मॉडल टाउन में आयोजित किया गया योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योग समिति की ओर से मॉडल टाउन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को योगाभ्यास और ध्यान कराया गया।
विज्ञापन

सरोज ने प्रतिभागियों को योगासन और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले भर में योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed