{"_id":"67eecec24e4b19d3d405ff23","slug":"condition-of-wards-number-1-to-17-will-improve-with-rs-23-lakh-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-217433-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में 23 लाख से वार्ड नंबर 1 से 17 तक के सुधरेंगे हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में 23 लाख से वार्ड नंबर 1 से 17 तक के सुधरेंगे हालत
विज्ञापन
फोटो : 21धारूहेड़ा में सड़क की खस्ताहाल हालत। संवाद
अनिल वर्मा
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा स्थित सभी वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर पालिका सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। करीब 23.45 लाख रुपये खर्च होंगे। धारूहेड़ा के वार्ड 1 से 17 तक की सभी गलियों व नालियों की मरम्मत होगी।
अधिकांश गलियों की लंबे समय से रिपेयर कार्य न होने के कारण इन सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। वहीं, कुछ जगह तो टूटने भी लगी है। बारिश के मौसम में इन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों के आने-जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नालियों की मरम्मत होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या भी काफी हद तक काम हो जाएगी। कई बार टूटी हुई नालियों के कारण पानी बाहर आ जाता है। इससे रास्ते पर जलभराव होने के कारण आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जगह-जगह पर गलियों में रास्तों की हालत खस्ताहाल होने के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है।
लोग लंबे समय से खस्ताहाल गलियों व टूटी नालियों से परेशान हैं। कई बार समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि नालियों से बदबू भी उठने लगती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
वर्जन:
सभी वार्डों में मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश, एमई, नगर पालिका धारूहेड़ा।