फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Complaint of harassment against BEO

बीईओ के खिलाफ प्रताड़ना की दी शिकायत

Sat, 30 Jul 2022 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Complaint of harassment against BEO
जिला गुरुग्राम के गांव मौजाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ माडल टाउन थाना में शिकायत दी है। शिकायत में मौजाबाद के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने कहा कि उनके बेटे यश ने नौ जुलाई को नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन

नवोदय स्कूल से उन्हें स्कूल की प्रधान अध्यापिका व खंड शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के लिए फार्म दिया गया था। प्रधान अध्यापिका से फार्म पर हस्ताक्षर कराने के बाद वह बीईओ कार्यालय में पहुंचे थे लेकिन बीईओ ने स्कूल की मान्यता से संबंधित कागजात मांगे। स्कूल स्टाफ के साथ वह दोबारा से मान्यता प्राप्त के कागजात लेकर पहुंचे लेकिन बीईओ ने हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए मान्यता के संबंध में चंडीगढ़ से लिखवाकर लाने के लिए कहा। निदेशालय से पत्र जारी किए जाने के बाद भी बीईओ ने हस्ताक्षर नहीं किए। उन्होंने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी, जिसके बाद उन्होंने दूसरे खंड शिक्षा अधिकारी को अधिकृत किया, जिनके हस्ताक्षर के बाद उनके बेटे को नवोदय स्कूल में दाखिला मिला। नरेंद्र का आरोप है कि पहले बीईओ ने उन्हें व उनके बेटे को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जिस कारण उनके बेटे को मानसिक तनाव हो गया। नरेंद्र ने बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए माडल टाउन थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed